विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित




REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI 

यमुनानगर CITY LIFE HARYANA  ||   तेजली खेल स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल-2025 प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने की।


जिला स्तरीय फुटबॉल-2025 प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने जिला स्तरीय फुटबॉल-2025 के आयोजकों का धन्यवाद किया और इसमें भाग लेने वाले 17 टीमों व 10 क्लबों के 340 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल के अन्दर महत्व इस बात का नहीं है कि कौन जीता और कौन हारा है। इसलिए जो खेल के मैदान में उतर जाता है वह जीतता अवश्य है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले बच्चों को परिश्रम की आदत पड़ जाती है और जो बच्चे खेलों में भाग लेते हैं उनमें अनुशासन की भावना भी बढ़ जाती है। 


उन्होंने बच्चों को स्वामी विवेकानंद व देश के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से अवश्य सीख लेनी चाहिए और हमें वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना चाहिए। खेल मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज के तनावपूर्ण जीवन में खेल तनाव मुक्ति और नशा मुक्ति का महत्वपूर्ण विकल्प है।




हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने समारोह में कहा कि बच्चे अपने परिवार का भविष्य तो होते ही है, बल्कि देश का भविष्य भी होते हैं और सभी बच्चे खेल की भावना से ही खेलें ताकि अपने परिवार सहित अपने देश का नाम भी रोशन करें। उन्होंने कहा कि यदि हमारी रुचि खेलों में होगी तो हम नशे जैसी बुराइयों से भी बच सकते हैं। नशा हमारे जीवन को बर्बाद करता है इसलिए हम संकल्प करें की हम नशे से दूर रहकर खेलों में अपने देश का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री अपनी मेहनत व तपस्या से देश को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके नेतृत्व में आज देश मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में आजादी के सौ वर्ष पूरे होने तक हमारा देश विकसित राष्ट्र होगा और इस कार्य में हम सभी की भागीदारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी बच्चे अनुशासन में रहकर अपने जीवन में मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बेटियां पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।


चार दिवसीय जिला स्तरीय फुटबॉल-2025 प्रतियोगिता के समापन पर पारितोषिक वितरण सम्मान समारोह में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने समारोह के सफल आयोजन एवं समारोह में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। समारोह के अन्त में मुख्यातिथि हरविन्द्र कल्याण ने जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता-2025 में भाग लेने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया और विजेता खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्री कंवरपाल का भी आभार व्यक्त किया। इस जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में तेजली की टीम विजयी रही।


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, करनाल की मेयर एवं ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की अध्यक्षा रेणू बाला गुप्ता, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, पूर्व मेयर मदन चौहान, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डॉ. उमेश प्रताप वत्स,डॉ. बलवान सिंह, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा सहित फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारियों सहित खिलाडी उपस्थित रहें।



https://ift.tt/m2QkpX7