रेलवे रोड को नॉन वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू, निगम ने हटवाई रेहड़ियां
रेलवे रोड के बाद अन्य मार्गाें को भी बनाया जाएगा नॉन वेंडिंग जोन
निगम द्वारा जल्द निर्धारित किए जाएंगे वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन
रेलवे रोड नॉन वेंडिंग जोन होने के बाद शहर के अन्य मार्गाें को भी नॉन वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। सड़कों पर रेहड़ियां खड़ी होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के मार्गों को नॉन वेंडिंग जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, शहर में वेंडिंग जोन भी निर्धारित किए जाएंगे। जहां केवल रेहड़ियां खड़ी होंगी।
रेलवे राेड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। रेलवे स्टेशन, रादौर रोड मार्केट, मीरा बाई बाजार, न्यू मार्केट, पुराना हमीदा समेत सहारनपुर की तरफ जाने वाले अधिकतर वाहन इसी मार्ग से निकलते है। ऐसे में मार्ग पर जगह जगह रेहड़ियां खड़ी होने व सामान रखा होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
जगाधरी के प्रकाश चौक, बस स्टैंड, पुराना रेलवे रोड, सिविल लाइन, मुख्य बाजार, खेड़ा बाजार, बूड़िया चौक, मॉडल टाउन, वर्कशॉप रोड, संतपुरा रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गों व चौकों पर काफी संख्या में रेहड़ियां व फड़ियां लगती हैं। इससे बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। शहर में वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन निर्धारित होने से शहर की सड़कों व बाजारों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
https://ift.tt/qsPXhyB

कुछ दिन पहले नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक रेलवे रोड को नॉन वेंडिंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद नगर निगम द्वारा रेलवे रोड से रेहड़ियों को हटाने का कार्य किया गया। नगर निगम द्वारा रेलवे रोड पर खड़ी होने वाली रेहड़ियों को हटाया जा रहा है। इसी के चलते सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में एसआई सतबीर सिंह व होमगार्ड के जवानों की टीम ने रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह, गीता भवन, पेपर मिल गेट, न्यू मार्केट के आसपास खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया। ताकि रेलवे रोड को नॉन वेंडिंग जोन बनाया जाए। नॉन वेंडिंग जोन बनने से रेलवे रोड पर जाम नहीं लगेगा। आमजन को भी राहत मिलेगी।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित व सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। शहर को व्यवस्थित व जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे रोड को नॉन वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते मार्ग से रेहड़ियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
बनाई गई है कमेटी -
शहर में वेंडिंग जोन व नॉन वेंडिंग जोन बनाने, नए वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह निर्धारित करने के लिए कमेटी बनाई गई। जिसमें नगर निगम डीटीपी, संबंधित एटीपी, संबंधित सीएसआई, प्लानिंग एक्सपर्ट, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अमरजीत सिंह व सोनू देवी को शामिल किया गया है। यह कमेटी शहर में वेंडिंग जोन व नॉन वेंडिंग जोन बनाने का कार्य करेगी। इसके अलावा नगर निगम द्वारा सेक्टर 17 के पास गणेश नगर, जगाधरी के प्रकाश चौक व जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास बनाए गए वेंडिंग जोन को व्यवस्थित बनाने का कार्य करेगी।
वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन बनने से होगी जाम की समस्या दूर -

टिप्पणियाँ