संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : डीएवी डेंटल कॉलेज में हुआ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सफरनामा का आयोजन

हरियाणा विधानसभा व सचिवालय में डीएवी डेंटल कॉलेज की चर्चा होने पर मुझे होता है फक्र- विधायक घनश्याम दास अरोड़ा REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI  यमुनानगर DIGITAL DESK   ||…

चित्र

हरियाणा विधानसभा व सचिवालय में डीएवी डेंटल कॉलेज की चर्चा होने पर मुझे होता है फक्र- विधायक घनश्याम दास अरोड़ा


REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI 

यमुनानगर DIGITAL DESK  ||  डीएवी डेंटल कॉलेज में न केवल उत्तम शिक्षा प्रदान की जाती है बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस कॉलेज की ख्याति की चर्चा जब हरियाणा विधानसभा व सचिवालय में होती है तो मुझे भी फक्र होता है कि यह कॉलेज मेरे विधानसभा क्षेत्र में है। यह कहना है यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का, जो डीएवी डेंटल कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सफरनामा को संबोधित कर रहे थे।




विधायक ने कहा कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. आई के पंडित की देखरेख में यह कॉलेज दिन प्रतिदिन प्रगति कर रहा है। मैंने भी इस कॉलेज में अपने दांतों का इलाज करवाया है पूरी टीम बड़े अच्छे ढंग से अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए मरीजों का इलाज करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वह नये सफरनामे की तरफ जा रहे हैं ऐसे में अब उनका भी फर्ज बनता है कि वह बेहतर तरीके से इलाज कर मरीजों की सेवा करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि वह गरीब व असहाय की मदद को लेकर अपनी आमदनी में से कुछ राशि जरूर निकालें।





कॉलेज प्राचार्य डॉ. आई के पंडित ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि सामाजिक एवं खेल गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री पूनम सूरी एवं युवा आर्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के निर्देश पर नशे को समाप्त करने को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। पद्मश्री पूनम सूरी का मानना है कि नशा दिन प्रतिदिन समाज को खोखला कर रहा है ऐसे में हम सब का कर्तव्य बनता है कि मिलकर इसके खिलाफ मुहिम चलाएं और इसे जड़ मूल से समाप्त करें।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा क्विज कार्यक्रम भी करवाया गया जिसमें अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में 2020 बैंच के बच्चों को सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि घनश्यामदास अरोड़ा ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. नीरज गुगनानी, डॉ. निफिया पंडित, डॉ. डी के सोनी, डॉ. विमल मिगलानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
https://ift.tt/Tx5iNMX

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ