संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई नई संगठनात्मक कमेटियों में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा को मिली अहम जिम्मेदारी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई नई संगठनात्मक कमेटियों में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा को मिली अहम जिम्मेदारी श्याम सुंदर बतरा को ज़ोन-1 की कमेटी में किया…

चित्र

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई नई संगठनात्मक कमेटियों में कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा को मिली अहम जिम्मेदारी

श्याम सुंदर बतरा को ज़ोन-1 की कमेटी में किया गया शामिल

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने प्रदेश अध्यक्ष, सांसद कुमारी शैलजा व शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद 




यमुनानगर CITY LIFE HARYANA  ||  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश भर में कांग्रेस ब्लॉकों के पूर्ण गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर है सभी संबंधित नेताओं और समितियां को औपचारिक पत्र जारी किया। प्रदेश कांग्रेस की ओर से गठित कमेटी में यमुनानगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्याम सुंदर बतरा को ज़ोन-1 की कमेटी में शामिल किया गया है।


बतरा ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रदेश को 4 जून में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन के लिए एक-एक समिति का गठन किया गया है। ज़ोन 1 में 7 जिलों को शामिल किया गया है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत को रखा गया है। उन्होंने बताया कि जोन एक में नवगठित समितियां में विधायक अशोक अरोड़ा ,पूर्व विधायक चौधरी रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, किसान सेल के अध्यक्ष धर्मवीर व पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बतरा को शामिल किया गया है। 




श्याम सुंदर बतरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में ब्लॉक पुनर्गठन की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से चार ज़ोन बनाए गए हैं। इन ज़ोनों में गठित कमेटियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ब्लॉकों के पुनर्गठन का जिम्मा सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस नेता श्याम सुंदर बतरा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी शैलजा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


श्याम सुंदर बतरा ने यह भी कहा कि वे ज़ोन-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।


श्याम सुंदर बत्रा को मिली इस जिम्मेदारी के बाद यमुनानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

https://ift.tt/TZnRCyi

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ