संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 :12 मार्च को कनाडा से भारत आएगा उधमप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर

The body of Udhampreet Singh will arrive in India from Canada on March 12. Report By : Rahul Sahajwani यमुनानगर CITY LIFE HARYANA || हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेट…

चित्र

 The body of Udhampreet Singh will arrive in India from Canada on March 12.


Report By : Rahul Sahajwani

यमुनानगर CITY LIFE HARYANA || हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं गुरुद्वारा थडा साहिब जौडिया के महंत कर्मजीत  सिंह स्वर्गीय उधमप्रीत सिंह के घर आए और शोक संतप्त परिवार को दिलासा दी। उन्हों ने उधमप्रीत सिंह के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वा सन दिया। साथ ही उधमप्रीत सिंह के पार्थिक शरीर के भारत आने पर एयरपोर्ट पर होने वाली जांच को जल्द  पूरा करवाने का भरोसा दिया। 

उधमप्रीत सिंह के पिता मॉडल कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह ने महंत कर्मजीत  सिंह को बताया कि 12 मार्च को उधमप्रीत सिंह का पा‍र्थिव शरीर कनाडा से भारत पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि उधमप्रीत सिंह की कनाडा में एक सडक हादसे में मृत्यु हो गई  थी। उसके पार्थिव शरीर को कनाडा से भारत लाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उधमप्रीत सिंह यमुना नगर में सिंह कलर लैब के संचालक गुरविंदर सिंह का  सुपुत्र था। गुरविंदर सिंह  ने कर्ज लेकर बेटे को उच्च शिक्षा के लिए साल 2021 में कनाडा भेजा था , ताकि उसका भविष्य उज्ज्वल हो सके । उधमप्रीत सिंह की सडक हादसे में मृत्यु के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा है। दुखी परिवार और सगे सबंधी उधमप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर सके ताकि उसका विधिवत अंतिम संस्कार कर सकें।

https://ift.tt/ShTLNPi

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ