संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : यमुनानगर में कोविड की दस्तक - स्वास्थ्य विभाग ALERT पर

यमुनानगर की महिला कोविड पॉजिटिव के चलते मोहाली अस्पताल में दाखिल परिजनों के लिए जा रहे हैं सैंपल REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI यमुनानगर DIGITAL DESK  ||    हरियाणा के…

चित्र

यमुनानगर की महिला कोविड पॉजिटिव के चलते मोहाली अस्पताल में दाखिल



परिजनों के लिए जा रहे हैं सैंपल




REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI


यमुनानगर DIGITAL DESK  ||
  हरियाणा के यमुनानगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसे मोहाली के अस्पताल में दाखिल किए जाने पर टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव सामने आने के बाद यमुनानगर स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला सिविल सर्जन डॉक्टर पूनम चौधरी ने बताया कि महिला राधा स्वामी सत्संग में गई थी। उसके बाद उसे तकलीफ हुई तो वह वहीं से मोहाली अस्पताल में दाखिल हो गई। जहां उसके सैंपल लिए गए जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि महिला वैसे सांस की बीमारी की मरीज है और उनके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।



सिविल सर्जन डॉक्टर पूनम चौधरी ने कहा कि कोरोना में बचाव के लिए जो जो भी हिदायतें थी वह सब हिदायतें इस मामले में भी लागू होगी। जो भी लोग महिला के संपर्क में आए हैं उन्हें 15 दिनों के लिए आइसोलेट किया जाएगा। उनके सैंपल लिए जाएंगे ।


सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना के मध्य नजर भीड़भाड़ से बचे । मास्क लगाकर रखें, बार-बार हाथ धोएं। उन्होंने कहा कि खांसी जुकाम बुखार लगातार रहता है तो जांच करवाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने वाली बात नहीं है लेकिन सतर्कता बताने की जरूरत है।


https://ift.tt/ZQbIyk4

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ