संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : आयुष सिन्हा का मानेसर तबादला, अखिल पिलानी होंगे नगर निगम आयुक्त

2021 में रह चुके है संयुक्त निगम आयुक्त यमुनानगर DIGITAL DESK ||   नगर निगम आयुक्त आईएएस आयुष सिन्हा का मानेसर नगर निगम में तबादला हो गया है। उनकी जगह अब आईएएस अखिल पिला…

चित्र

2021 में रह चुके है संयुक्त निगम आयुक्त



यमुनानगर DIGITAL DESK ||  नगर निगम आयुक्त आईएएस आयुष सिन्हा का मानेसर नगर निगम में तबादला हो गया है। उनकी जगह अब आईएएस अखिल पिलानी नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के आयुक्त होंगे। आईएएस अखिल पिलानी पहले पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त थे। आईएएस अखिल पिलानी हरियाणा कैडर के 2018 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले अखिल पिलानी वर्ष 2021 में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में संयुक्त आयुक्त के पद पर रह चुके है।


वहीं, आईएएस आयुष सिन्हा ने नौ मई 2022 का निगम आयुक्त यमुनानगर-जगाधरी का पदभार संभाला था। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निगम क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की। शहर के जिमखाना क्लब रोड, गोविंदपुरी रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड के सौंदर्यीकरण, 41 हजार नई स्ट्रीट लाइट, बाड़ी माजरा व गधौली सामुदायिक केंद्रों समेत विभिन्न सामुदायिक केंद्र, ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम आदि परियोजनाओं को तीव्रता प्रदान की। इसके अलावा शहर को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे फतेहपुर पुल से बाड़ी माजरा तक रिवर फ्रंट और हमीदा हेड के पास नौ एकड़ में पार्क बनवाने के प्रोजेक्ट शुरू कराए। जल्द ही शहरवासियों को इनकी सौगात मिलेगी।

https://ift.tt/V3IwK2t

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ