हरियाणा के 15 लाख 81 हजार 908 किसानों के खाते में भेजी गई 316 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि



Haryana CITY LIFE HARYANA ||  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज तमिलनाडू से पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये सीधे भेजे हैं। इनमें से हरियाणा के 15 लाख 81 हजार 908 किसानों के खाते में कुल 316 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। 

यमुनानगर जिला के 58,547 किसानों के खाते में 11.71 करोड़ रुपए आए हैं। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि विज्ञान केन्द्र दामला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम किसानों के साथ देखा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पीएम-किसान सम्मान निधि केवल एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हमारे देश के किसानों पर व्यक्त विश्वास का प्रतीक है। इस योजना के माध्यम से किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6000 रुपये मिलते हैं, जो प्रधानमंत्री की अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह योजना किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को प्रगति की ओर ले जाने में मदद कर रही है, क्योंकि किसान ही हमारे देश का सबसे बड़ा स्तंभ है, और उनके बिना कोई भी विकास अधूरा है।



उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री होने के नाते, इस सहयोग के लिए हरियाणा के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। इस योजना के कारण किसानों में एक नया आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ है, जो उन्हें अपनी मेहनत के फल के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करता है।


उन्होंने कहा कि हमारी हरियाणा सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने, कृषि में तकनीकी नवाचारों को लागू करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि हमारे किसानों को इस समर्थन का पूरा लाभ मिल सके। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राज्य के प्रत्येक पात्र किसान को बिना किसी रुकावट के इन योजनाओं का लाभ मिल सके।



उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने 2047 तक एक विकसित भारत का सपना देखा है, और इसके लिए चार प्रमुख स्तंभों की पहचान की है-किसान, गरीब, महिलाएं, और युवा। इन स्तंभों के माध्यम से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दृष्टि में किसानों की समृद्धि और उनकी खुशहाली अनिवार्य है। 


हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप कृषि के क्षेत्र में लाभकारी योजनाओं का सही तरीके से कार्यान्वयन कर रही है, जिससे हमारे किसान समाज को सशक्त बनाया जा सके। आप सभी को यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि 2014 के बाद से भारत ने कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति की है। एक समय था जब हमें अपना पेट भरने के लिए अनाज विदेशों से आयात करना पड़ता था, लेकिन आज हम गेहूं और चावल के उत्पादन में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो गए हैं।


साथ ही, हम आज कई कृषि उत्पादों का निर्यात भी कर रहे हैं। यह हमारी सरकार की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय कृषि क्षेत्र में हर कदम पर विकास हो रहा है। हम कृषि को और भी समृद्ध और लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप सभी से अपील है कि इस दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करें, ताकि हमारे किसान भाइयों और बहनों की स्थिति और बेहतर हो सके।


उप निदेशक कृषि आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि जिला में 2 लाख एकड़ में पराली प्रबंधन का कार्य सही ढंग से किया गया। केवल जिले में फसल की आगजनी की 4 घटनाएं हुई उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को लेकर किसानों ने उद्यम को लेकर कार्य किया। इस मौके पर महिलाओं को सब्जियों की किट वितरित की गई। इस अवसर पर किसान मान सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप रावल, डॉ. आशमा खान, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित जिले के मौजूद किसान उपस्थित रहे।

https://ift.tt/nkKdxSh