संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : खुले में गंदगी डालने व प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर निगम की टीम ने की कार्रवाई

दो शराब ठेके के कारिंदों समेत छह दुकानदारों के काटे चालान जगाधरी CITY LIFE HARYANA  !!    खुले में कचरा डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा…

चित्र

दो शराब ठेके के कारिंदों समेत छह दुकानदारों के काटे चालान




जगाधरी CITY LIFE HARYANA  !!   खुले में कचरा डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने जगाधरी में खुले में गंदगी डालने वाले दो शराब ठेके के कारिंदों समेत पांच दुकानदारों व प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने पर एक दुकानदार का चालान किया। निगम की टीम ने दुकानदारों से 3000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली और बरामद पॉलिथीन को जब्त किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के मार्गदर्शन में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने की।


खुले में कचरा डालने वालों व प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन 2 में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है, जो नियमित रूप से बाजारों, चौकों और प्रमुख सड़कों पर छापेमारी कर रही हैं। वीरवार को सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक पंकज कुमार, सचिन कांबोज व होमगार्ड के जवानों की टीम ने जगाधरी के पंसारी बाजार, सावनपुरी, रेलवे बाजार, हनुमान गेट, कुंडी तालाब पार्क व चुन्ना भट्टी रोड पर छापेमारी की। छापेमारी में पंसारी बाजार में एक दुकानदार के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली।




जिस पर सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने दुकानदार का मौके पर चालान किया और बरामद पॉलिथीन को जब्त किया। इसके बाद निगम की टीम ने रेलवे रोड पर तीन दुकानों के बाहर गंदगी मिली। जांच में पता चला कि दुकानदारों द्वारा ही अपनी दुकानों के बाहर खुले में गंदगी डाली है। निगम की टीम ने तीनों दुकानदारों का चालान किया और मौके की सफाई कराई। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि दुकान से निकलने वाले कचरे कर डस्टबिन में एकत्रित किए। उस कचरे को केवल नगर निगम द्वारा चलाए गए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों में ही डाले। इसके बाद नगर निगम की टीम ने कुंडी तालाब पार्क के पास शराब ठेके के बाहर गंदगी मिली।


निगम द्वारा ठेके के कारिंदे का मौके पर ही चालान किया। इसी तरह चुन्ना भट्टी रोड पर भी शराब ठेके के बाहर गंदगी मिली। इस पर निगम की टीम ने ठेके के कारिंदे का चालान किए। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने उन्हें समझाया कि गंदगी केवल डस्टबिन में डाले। खुले में गंदगी डालकर वातावरण दूषित न करें। भविष्य में यदि दोबारा गंदगी फैलाई मिली तो दस हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे घर व दुकान से निकलने वाले कचरे को अलग अलग डस्टबिन में एकत्रित करें और उस कचरे को नगर निगम के वाहन में ही डाले। शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने में सभी शहरवासी सहयोग करें।
https://ift.tt/siMfTlq

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ