संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : बिना नंबर की बाइक पर अवैध हथियारों के साथ घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार - वारदात को देना था अंजाम !!

अपराध शाखा -2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI यमुनानगर CITY LIFE HARYANA  || …

चित्र

अपराध शाखा -2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार



REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI

यमुनानगर CITY LIFE HARYANA  ||   अपराध शाखा -2 की टीम ने पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर सोनू पंजाबी ढाबे के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जनता से जांच कर रही है।


इंचार्ज राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश अवैध हथियार के साथ पंचकुला-सहारनपुर हाईवे पर सोनू पंजाबी ढाबे के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर घूम रहे हैं। इस सूचना पर एएसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौका पर जाकर बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को काबू किया। जिनकी पहचान विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू पुत्र जसपाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी और उसके पीछे बैठा स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल पुत्र रविंद्र सिंह निवासी बैंक कॉलोनी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर विवेक उर्फ अभिषेक के कब्जे से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व स्वास्तिक मेहरा से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है, जिसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए हुए थे। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे विदेश में बैठे बदमाशों के सक्रिय सदस्य हैं।


इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह विदेश में बैठे बदमाशों के लिए काम करते हैं और हरियाणा-यूपी के व्यापारियों को फोन पर धमकियां देकर फिरौती वसूलते हैं। फिरौती न देने पर उनसे फायरिंग करवाते हैं। वह दोनों उन्हीं के कहने पर काम करते हैं। इनके गिरोह के खिलाफ यमुनानगर में फिरौती, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और फायरिंग की कई वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गैंग के बाकी सदस्यों और विदेश में बैठे सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

https://ift.tt/V7YuXiT

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ