संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : हथिनीकुंड बैराज पर चलती कार में लगी आग, कार सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान

हथिनीकुंड बैराज पर चलती कार में लगी आग, कार सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान राह चलते लोगों ने जलती कार की बनाई वीडियो, काफी देर बाद जलती कार पर पाया गया काबू यमुनानगर CIT…

चित्र

हथिनीकुंड बैराज पर चलती कार में लगी आग, कार सवार ने छलांग लगाकर बचाई जान


राह चलते लोगों ने जलती कार की बनाई वीडियो, काफी देर बाद जलती कार पर पाया गया काबू



यमुनानगर CITY LIFE HARYANA ||  जिले में हथिनीकुंड बैराज पर चलती कार में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार में बैठे व्यक्ति और एक महिला ने समय रहते कार से निकलकर अपनी जान बचाई। हादसा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर हथिनीकुंड के पुल पर हुआ है। जैसे ही कार में आग लगी तो राहगीर पीछे रुक गए और जलती कार की वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। जिस व्यक्ति की यह कार थी उसका नाम तोय्यब वह और वह सहारनपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है किसी काम के लिए वह हरियाणा आ रहा था। लेकिन गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय दोनों कार से बाहर निकल गए थे वरना बड़ा हादसा भी हो सकता है शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और कार को साइड कर रास्ते को खोल दिया है।


https://ift.tt/yFd8ApB

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ