जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया 10 परिवादों का समाधान, 4 परिवादों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के दिए निर्देश
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिन 10 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाईल करने के निर्देश दिए, उनमें परिवाद नम्बर-1 में प्रवीन गुप्ता निवासी भारत कॉलोनी ने इंडियन प्रेस ट्रस्ट के खिलाफ शिकायत दी थी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
परिवाद नम्बर-2 में मेहर खातुन पत्नी ओसामा निवासी गांव बीबीपुर की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवाद नम्बर-5 में हर्ष निवासी जड़ौदा ने हाऊस टैक्स शिकायत बारे, परिवाद नम्बर-11 में रामफुल निवासी खेड़ी दर्शन सिंह ने बिजली मीटर कनेक्शन न लगवाने बारे शिकायत दी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता को 1 जनवरी से पहले बिजली कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, साढौरा की विधायक रेणु बाला, उपायुक्त प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, आयुक्त नगर निगम महाबीर प्रसाद, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, मेयर नगर निगम सुमन बहमनी, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
https://ift.tt/fgI6GxR
यमुनानगर CITY LIFE HARYANA || हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय, सत्कार, वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक जिला सचिवालय के सभागार कमरा नम्बर 203 में सम्पन्न हुई। बैठक में पहले से निर्धारित 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से कैबिनेट मंत्री ने 10 परिवादों का मौके पर ही समाधान करके फाईल कर दिया तथा शेष 4 परिवादों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिन 10 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाईल करने के निर्देश दिए, उनमें परिवाद नम्बर-1 में प्रवीन गुप्ता निवासी भारत कॉलोनी ने इंडियन प्रेस ट्रस्ट के खिलाफ शिकायत दी थी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को एसआईटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
परिवाद नम्बर-2 में मेहर खातुन पत्नी ओसामा निवासी गांव बीबीपुर की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
परिवाद नम्बर-3 में हरपाल सिंह निवासी सरस्वतीनगर की शिकायत का निदान हो गया।
परिवाद नम्बर-4 में पवन कुमार निवासी प्रतापनगर की शिकायत का समाधान किया गया।
परिवाद नम्बर-6 में रोशन लाल गांव परवालो की शिकायत का समाधान किया गया।
परिवाद नम्बर-7 में सुरेश कुमार गांव दसौरा की शिकायत का समाधान किया गया।
परिवाद नम्बर-8 में ज्ञान सिंह पत्नी रोशनी देवी की शिकायत का निदान किया गया।
परिवाद नम्बर-9 में रामकुमार गांव काठगढ की शिकायत का समाधान किया गया।
परिवाद नम्बर-12 में मोहन लाल गढी मुंडो कॉलोनी की शिकायत का समाधान किया गया।
परिवाद नम्बर-14 में वर्षा रानी पत्नी सुमीत कुमार निवासी फेरूवाला छछरौली ने मंजूदशुदा पुश लोन राशि प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक व्यासपुर से जल्द से जल्द दिलवाने की शिकायत की थी जिसपर कैबिनैट मंत्री ने एलडीएम को जल्द लोन दिलवाने के निर्देश दिए। जिनकी सुनवाई के उपरांत संबंधित विभागों द्वारा उक्त परिवादों के निपटान हेतु की गई कार्यवाही से संतुष्ट होकर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उक्त परिवादों को फाईल कर दिया।
जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवाद नम्बर-5 में हर्ष निवासी जड़ौदा ने हाऊस टैक्स शिकायत बारे, परिवाद नम्बर-11 में रामफुल निवासी खेड़ी दर्शन सिंह ने बिजली मीटर कनेक्शन न लगवाने बारे शिकायत दी जिस पर कैबिनेट मंत्री ने अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता को 1 जनवरी से पहले बिजली कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
परिवाद नम्बर-10 में सुबे सिंह निवासी करतारपुर, रादौर ने शिव कुमार मैम्बर करतारपुर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शिकायत बारे, परिवाद नम्बर-13 में सतीश कुमार सरपंच ग्राम पंचायत घिलौर, रादौर द्वारा लगाए जाने वाले आईओसी जीपीएस बायो गैस प्लांट को रोकने या गांव से दूर लगवाने की शिकायत बारे प्रार्थना की। इन परिवादों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, साढौरा की विधायक रेणु बाला, उपायुक्त प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, आयुक्त नगर निगम महाबीर प्रसाद, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, मेयर नगर निगम सुमन बहमनी, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, सीटीएम पीयूष गुप्ता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
टिप्पणियाँ