महिला थाना पुलिस टीम ने 11 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम करने के प्रयास के आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि 23 दिसंबर को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी वर्ष 2011 में निर्मल सिंह के साथ हुई थी। इस शादी से तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी 11 वर्ष की है। पति शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर घर आया। उसने बेटी को आवाज लगाकर बुलाया। जब बेटी उसके कमरे में गई तो आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ गलत काम का प्रयास किया। शोर सुनकर कमरे में गई और बेटी को छुड़ाया। इस मामले में उसको सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए महिला उप निरीक्षक सुषमा देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
टिप्पणियाँ