संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : मुख्यमंत्री सैनी ने ADC नवीन आहूजा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

हर घर छत योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित यमुनानगर CITY LIFE  HARYANA ||   उपायुक्त प्री…

चित्र

हर घर छत योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित



यमुनानगर CITY LIFE  HARYANA ||  उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गरीब परिवारों को मकान की सुविधा (हर घर छत) उपलब्ध करवाए जा रहे है।  उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सुशासन पुरस्कार योजना 2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के तहत हर घर छत योजना के तहत अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीओ पंचायती राज राजेश कुमार शर्मा, जेई पंचायती राज नरेश कुमार रोहिला को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।


जिला की प्रतिष्ठित कंपनी इस्जेक व जमना आटो का रहा विशेष सहयोग


उपायुक्त ने बताया कि पूर्व उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव के सहयोग से हर घर छत की पहल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत क्रियान्वित की गई थी। इससे मानसून के दौरान गरीब परिवारों को होने वाले मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी। जिला प्रशासन एवं सीएसआर के सहयोग से जिला में लगभग 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता से 100 पात्र परिवारों के मकानों की छतों एवं मुरम्मत का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हर घर छत योजना की शुरुआत का कारण यह रहा है गरीब व्यक्ति उनके कार्यालय में अपने लिए मकान बनवाने, क्षतिग्रस्त मकान की छत की मरम्मत करवाने आदि की अपील करते थे, तभी उन्होंने जिला की प्रतिष्ठित कंपनियों से हर घर छत योजना में सहयोग की अपील की। इसी की बदौलत जिला में इस योजना पर बेहतरीन कार्य हो रहा है।




उन्होंने कहा कि जिला की प्रतिष्ठित कंपनी इस्जेक व जमना ऑटो के सहयोग से गरीब लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए समस्याएं भी काफी आई, लेकिन आपसी सहयोग और टीम भावना से इस योजना से जुड़े कार्यों को पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार किया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति या परिवार बगैर छत जिले में न रहे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों ने जिला प्रशासन व सरकार की इस अनोखी मुहिम की सराहना की।


निदेशक खेल, पर्यटन एवं विशेष सचिव, हरियाणा सरकार पार्थ गुप्ता ने इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा एवं यमुनानगर प्रशासन को बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्य में इस योजना को जिले में और अधिक विस्तार देने एवं जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

https://ift.tt/aTywcOS

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ