संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : BLIND MURDER का हुआ पर्दाफाश - 3 घंटे में पुलिस की CRIME UNITS ने तीन आरोपियों को किया गिरफतार

अपराध शाखा -1 और 2 की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए मात्र 3 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI …

चित्र

अपराध शाखा -1 और 2 की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए मात्र 3 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया



REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI


यमुनानगर CITY LIFE HARYANA ||  पत्रकारों को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश अनुसार अपराध शाखा -1 और 2 की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मात्र 3 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।


एएसपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सुडल के पास राक्षी नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। टीम मौके पर गई और जाकर शव की पहचान की जिसकी पहचान महमूदपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र राकेश कुमार के नाम से हुई पुलिस ने उसके भाई सुनील कुमार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया दोनों टीमों ने मात्र 3 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने बताया कि टीम ने गांव काजल माजरा छछरौली निवासी रवि कुमार वंश व सनी उर्फ चन्नी को गिरफ्तार कर लिया जांच में सामने आया कि आरोपी रवि इस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड काम करता था और अनिल उनके ऊपर शिकायत करता था इसी के रंजिश रखते हुए इन्होंने योजना बनाई और रवि ने अपने दो साथी वंश और सनी को बुलाया वर्धमान कंपनी गांव खेड़ी रांगडॉन सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ही चाकू से हत्या की और उसके बाद उसकी बाइक पर ही शव को ले जाकर पुल से नीचे फेंक दिया यह वारदात 23 दिसंबर की है। उन्होंने बताया कि इस वारदात में चार लोग हैं जिनमें से तीन घंटे में तीन आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया अभी आरोपियों को को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया जाएगा ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बाइक अन्य सामान बरामद किया जा सके। टीम में उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई योगेश, विकास, अंकित राजीव अजय ने कार्रवाई की है।


अपराध शाखा -1 इंचार्ज राजकुमार व 2 के इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में दोनों टीमों का गठन किया गया था।



यह है पूरा मामला -

25 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि महमूदपुर निवासी 42 वर्षीय अनिल का शव सूढ़ेल राक्षी नदी पुल के नीचे पड़ा हुआ। टीम ने जाकर मामले की जांच की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर योजना बनाई और सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ही उसकी चाकू से गोंद कर हत्या कर दी और उसके बाद शव को बाइक पर ले जाकर नदी पुल के नीचे फेंक दिया गया। आरोपी रवि ने ही अपने साथी वंश व शनि को बुलाया था। जांच में सामने आया कि मृतक अनिल से रवि रंजिश रख रहा था क्योंकि वह उसी जगह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और उनकी कंपनी में शिकायत करता था।


https://ift.tt/vwOxo4c

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ