श्रद्धा एवं पावनता से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस




यमुनानगर  CITY LIFE HARYANA ||  गुलमोहर एकेडमी एवं इस्कॉन मंदिर (यमुनानगर) दुवारा संयुक्त रूप से तुलसी पूजन दिवस बड़ी श्रद्धा एवं पावनता से इस्कॉन मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री हरि नाम संकीर्तन से हुई। बच्चों, माता-पिता एवं दादा दादी सभी ने हरिनाम संकीर्तन में खूब आनंद किया एवं नृत्य द्‌वारा प्रभु नाम का खूब गुणगान किया। इस्कॉन मंदिर के जनरल मैनेजर एच० जी० श्रीकर्ता दास ने बच्चों को बताया कि विकृति, प्रकृति एवे संस्कृति ये तीन अवस्थाएं हैं जिनसे मानव, जीवन यापन करता है। विकृति वाले व्यक्ति रसातल में जाते रहते हैं। प्रकृति वाले व्यक्ति एक ही स्थान पर रहते हैं, न ऊपर जाते हैं, न नीचे जाते हैं। वहीं संस्कृति वाले व्यक्ति जीवन में खूब उन्नति करते हैं, उदीयमान रहते हैं।




कार्यक्रम में श्वेता भारद्वाज द्वारा बच्चों को 'मोहे रंग दो लाल' गीत पर नृत्य प्रस्तुत करवाया गया वहीं इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत उत्तम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाह-वाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए तुलसी महारानी एवं गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। मूक अभिनय गतिविधि में बच्चों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं खूब पुरस्कार जीते। कार्यक्रम को सफल बन बनाने में श्री राम शरणम् से डा० रोमेश अग्रवाल, विजय बब्बर, मधु चड्‌ढा, अनुभा जैन (प्रवक्ता संस्कृत), मनु सिंगला एमसी वार्ड नंबर 15 का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं बड़ों को प्रसाद एवं तुलसी जी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम की सफलता पर गुलमोहर एकेडमी के निदेशक परम दुग्गल ने इस्कॉन मंदिर के प्रतिनिधि, एवं उपस्थित सभी शिक्षकवृंद एवं सभी जन समूह का खूब आभार प्रकट किया।


https://ift.tt/2ixuYdy