संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : केवल विकास ही नहीं, जनता की समस्याओं का मौके पर जाकर करें समाधान - मेयर सुमन बहमनी

केवल विकास ही नहीं, जनता की समस्याओं का मौके पर जाकर करें समाधान - मेयर सुमन बहमनी मेयर ने बाड़ी माजरा, रूप नगर व सुरुचि पार्क का किया निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश स…

चित्र
केवल विकास ही नहीं, जनता की समस्याओं का मौके पर जाकर करें समाधान - मेयर सुमन बहमनी

मेयर ने बाड़ी माजरा, रूप नगर व सुरुचि पार्क का किया निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश

सीवरेज ब्लॉकेज, पानी निकासी व सफाई की समस्याएं आई सामने, जन स्वास्थ्य विभाग व निगम अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश





यमुनानगर DIGITAL DESK ||   नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 12 के बाड़ी माजरा व रूप नगर कॉलोनी में गलियों व सड़कों पर पानी निकासी व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन स्थित सुरुचि पार्क में चल रहे नवीनीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।


सबसे पहले मेयर सुमन बहमनी, पार्षद तिलक राज, निगम अभियंता मृणाल जायसवाल, सीएसआई अनिल नैन, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सन्नी, जेई गौतम आदि के साथ वार्ड 12 के बाड़ी माजरा पहुंची। बाड़ी माजरा में सरकारी स्कूल के सामने गंभीर सीवरेज लाइन ब्लॉक होने के कारण सड़क धंसने की समस्या सामने आई। इससे आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। इस समस्या के चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 




मेयर सुमन बहमनी ने मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और तत्काल प्रभाव से सीवरेज दुरुस्त, सड़क की मरम्मत व सफाई कराने तथा पानी की निकासी सुचारु करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेयर ने रूप नगर कॉलोनी की मुख्य गली का निरीक्षण किया। यहां भी सीवरेज जाम होने के कारण जलभराव की समस्या पाई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज लाइन की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।




मेयर ने कहा कि जलभराव और सीवरेज जाम जैसी समस्याएं आमजन के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके उपरांत मेयर सुमन बहमनी वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन स्थित सुरुचि पार्क पहुंचीं, जहां पार्क के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि पार्क शहरवासियों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं, इसलिए इनके निर्माण और सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही मेयर ने सुरुचि पार्क के पास स्थित विनायक अस्पताल के सामने बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या का भी संज्ञान लिया।


डॉ. विनय अग्रवाल ने बताया कि बारिश में यहां जलभराव की समस्या अधिक हो जाती है। मेयर बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि बरसात के मौसम में मरीजों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जनता को हो रही समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
https://ift.tt/otx4fnp

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ