संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दे रही है बीजेपी सरकार- हुड्डा

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने दिया पार्टी व जनता को धोखा, तुरंत दें इस्तीफा- हुड्डा क्रॉस वोटिंग करने वाले झूठ का सहारा लेकर नहीं बच सकते, कार्रवाई होकर रहेगी- राव नरे…

चित्र
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने दिया पार्टी व जनता को धोखा, तुरंत दें इस्तीफा- हुड्डा

क्रॉस वोटिंग करने वाले झूठ का सहारा लेकर नहीं बच सकते, कार्रवाई होकर रहेगी- राव नरेंद्र






सडोरा - यमुनानगर CITY LIFE HARYANA !!  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियो सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े। कांग्रेस काल मे भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नही हुई।


हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के साथ पत्रकार वार्ता को सडोरा (यमुनानगर) संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद वरुण मुलाना, विधायक निर्मल सिंह, ,विधायक,विधायक अकरम खान,रामकरण काला, विधायक पूजा मुलाना,जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान,पवन अग्रवाल ,अशोक मेहता, राजपाल भूखड़ी ,लहरी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी सवाल पूछे, क्योंकि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष पर भेदभावपूर्ण तरीके से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि एक झूठ को छिपाने के लिए 100 झूठ बोलने पड़ते हैं। इन विधायकों की यही स्थिति है।




भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को अखलाक के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सिर्फ पार्टी को धोखा नहीं दिया, बल्कि उस जनता को भी धोखा दिया है, जिसने उन्हें भाजपा के खिलाफ चुनकर विधानसभा भेजा था।


क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक पर टिप्पणी करते हुए राव नरेंद्र ने भी कहा कि सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। उनके नाम अपने नोट के साथ मैंने हाईकमान को भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई हाईकमान के स्तर पर होगी। क्योंकि इन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर जनता के बीच भेजा था और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके इन्हें जितवाया था। ऐसे में अगर ये लोग कांग्रेस के साथ ही धोखा करते हैं, तो जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। झूठ का सहारा लेकर कोई विधायक बच नहीं सकता।


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वो लगातार मंडियों का दौरा कर रहे हैं। यहां भी उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से मुलाकात की है। किसानों ने मंडी में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में बताया है। इसको लेकर अधिकारियों को हमने निर्देश दिए हैं।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले सीजन में सरकार ने धान खरीद में घोटाला किया, फिर आलू खरीद में और अब गेहूं व सरसों में भी ऐसी साजिशें साफ नजर आ रही हैं। यानी बीजेपी सरकार किसानों को लूटने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। क्योंकि यह पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार है।

एक तरफ सरकार का अत्याचार और ऊपर से मौसम की मार, किसान बीच में पिसकर रह गए हैं। लगातार हो रही बेमौसमी बारिश के चलते किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा देना चाहिए। और किसानों को प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिये लेकिन ऐसा करने की बजाए सरकार में बैठे मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं कि बारिश की वजह से पैदावार बढ़ जाएगी।

https://ift.tt/Uj0z8FL

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ