भाजपा जिला यमुनानगर अप्रैल माह में करेंगी जनता से सीधा सम्पर्क - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल - “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव किया जाएगा एवं बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।शाम के समय दीपोत्सव आयोजित होगा। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर गोष्ठियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि 15 से 20 अप्रैल - विचार प्रसार अभियान के तहत भाजपा द्वारा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल से 15 मई - महाप्रशिक्षण अभियान,सभी जिलों में 36 घंटे का महाप्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।इसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
यमुनानगर City life Haryana !! भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यालय यमुना कमल में जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक में ग्राम चलो/बस्ती चलो, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी जयंती, शक्ति केंद्र प्रमुख बैठक, मन की बात कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी, जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेडी, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी आदि बहुत से भाजपा जिला पदाधिकारी , मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
https://ift.tt/9YZK8bu

टिप्पणियाँ