संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (HCCI), की बैठक का आयोजन, इन विषयों पर हुई चर्चा

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (HCCI), की बैठक का आयोजन यमुनानगर !! City Life Haryana !!    हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (HCCI), यमुनानगर चैप्टर की कार्यक…

चित्र
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (HCCI), की बैठक का आयोजन



यमुनानगर !! City Life Haryana !!  हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (HCCI), यमुनानगर चैप्टर की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पेडलर्स, यमुनानगर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों, व्यापारिक चुनौतियों तथा चैंबर की आगामी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक के दौरान उद्योगों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं, सरकारी विभागों से संबंधित मुद्दों तथा उद्योगों के हितों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही चैंबर भवन से संबंधित प्रगति, सदस्यता विस्तार तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के विषय में भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित सदस्य : राजेश सोंधी, दीपक सोंधी, सुमीत गुप्ता, संत क्वात्रा, अरुण मोंगिया, विनोद गुप्ता, कपिल गुप्ता, अशोक गोयल, संजीव गर्ग, पुनीत सखुजा, अनिल गर्ग, दीपक सिंह, सुमित बंसल।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सरकार उद्योगों के हित में अच्छी नीतियां बना रही है, लेकिन इन नीतियों की पूरी जानकारी सभी उद्योगपतियों तक नहीं पहुंच पाती। इस संदर्भ में चैंबर उद्योगों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु (bridge) के रूप में कार्य कर रहा है, ताकि सही जानकारी समय पर उद्योगों तक पहुंचे और उनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर HCCI के अध्यक्ष राजेश सोंधी ने कहा कि चैंबर उद्योगों की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। महासचिव सुमीत गुप्ता ने कहा कि चैंबर उद्योगपतियों के साथ खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। बैठक के अंत में वित्त सचिव दीपक सोंधी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया और बैठक का समापन किया। https://ift.tt/8tOEl2s

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ